Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 12:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»टाटा कैपिटल का मेगा IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा, 16,400 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
    देश

    टाटा कैपिटल का मेगा IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा, 16,400 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : टाटा ग्रुप की प्रमुख एनबीएफसी टाटा कैपिटल ने सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर दिया। इससे कंपनी अपने बड़े IPO के एक कदम और करीब पहुंच गई है। इस इश्यू में कंपनी 21 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जिनका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगा। साथ ही, ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत प्रमोटर्स 26.58 करोड़ शेयर बेचेंगे।

    IPO की तारीखें और निवेश का मौका

    टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा और 8 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह 3 अक्टूबर को उपलब्ध होगा। मनीकंट्रोल ने 23 सितंबर को ही इसकी तारीखें, बंद होने की डिटेल और संभावित वैल्यूएशन के बारे में खबर दी थी। टाटा ग्रुप लिस्टिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 16.5 अरब डॉलर (करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये) रखने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

    16,400 करोड़ का हो सकता है IPO

    यह IPO करीब 1.85 अरब डॉलर यानी 16,400 करोड़ रुपये का हो सकता है, जो 2025 का सबसे बड़ा IPO होगा। यह अब तक के टॉप 5 IPO में भी शामिल हो जाएगा। एलआईसी के एंकर इनवेस्टर्स के रूप में इसमें बड़ा निवेश करने की उम्मीद है। टाटा कैपिटल में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा आईएफसी और टाटा ग्रुप की कंपनियां जैसे टीएमएफ होल्डिंग्स लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स व टाटा पावर की भी इसमें हिस्सेदारी है।

    आरबीआई से मिला अतिरिक्त समय

    आरबीआई के नियमों के अनुसार, टाटा कैपिटल जैसी ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को 30 सितंबर तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करना जरूरी था। लेकिन कंपनी ने लिस्टिंग के लिए आरबीआई से थोड़ा अतिरिक्त समय ले लिया है। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 5 अप्रैल को टाटा कैपिटल के सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करने की खबर दी थी। 21 मार्च को ही खबर आई थी कि कंपनी ने 10 इन्वेस्टमेंट बैंकों को एडवाइजर्स नियुक्त किया है।

    मार्केट सेंटिमेंट खराब, फिर भी IPO

    यह IPO ऐसे समय आ रहा है जब स्टॉक मार्केट का सेंटिमेंट काफी कमजोर है। निफ्टी ने अगस्त के निचले स्तर से करीब 1000 अंकों की बढ़त के बाद ज्यादातर लाभ गंवा दिया है। इस हफ्ते बाजार में भारी गिरावट देखी गई। 26 सितंबर को हफ्ते के आखिरी दिन भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुए।

    16400 करोड़ जुटाने का लक्ष्य aims to raise Rs 16400 crore IPO Tata Capital's mega IPO: Opens on October 6 टाटा कैपिटल का मेगा IPO : 6 अक्टूबर को खुलेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदशहरा पर आरा शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
    Next Article एक अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, असर सीधा जेब पर

    Related Posts

    देश

    BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया

    September 27, 2025
    देश

    RBI के नए नियम : मृत ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य

    September 27, 2025
    देश

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025
    Latest Posts

    BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया

    September 27, 2025

    एतवारपुर में राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली

    September 27, 2025

    झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन

    September 27, 2025

    वेटिंग फॉर पोस्टिंग IPS अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बनें ACB के ASP

    September 27, 2025

    RBI के नए नियम : मृत ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.