Johar Live Desk : हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इन नौ पावन दिनों में जहां भक्त माता दुर्गा की पूजा और उपवास रखते हैं, वहीं शाम के समय गरबा और डांडिया की धुनों पर पूरा देश थिरकता नजर आता है।
नवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का जीवंत संगम बन चुका है। विशेष रूप से गरबा और डांडिया नाइट्स इन दिनों का मुख्य आकर्षण होती हैं, जिनमें लाखों लोग पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर हिस्सा लेते हैं।
गरबा और डांडिया का महत्व
गरबा मूल रूप से गुजरात की एक पारंपरिक नृत्य शैली है, जिसमें महिलाएं एक गोल घेरे में नृत्य करती हैं। यह गोल घेरा जीवन चक्र और शक्ति की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। डांडिया में महिलाएं और पुरुष दोनों रंग-बिरंगी लकड़ी की डांडियों से ताल में ताल मिलाते हुए नृत्य करते हैं। यह देवी दुर्गा और असुर महिषासुर के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।

अगर आप इस नवरात्रि गरबा का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो देश के ये 6 शहर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं:
1. अहमदाबाद (गुजरात)
गरबा का गढ़ माने जाने वाले अहमदाबाद में हर रात बड़े-बड़े मैदानों में गरबा इवेंट्स होते हैं। यहां परंपरा और मॉडर्न म्यूजिक का मेल देखने को मिलता है।
2. राजकोट (गुजरात)
यहां का गरबा बेहद पारंपरिक होता है। सड़कों से लेकर कम्युनिटी सेंटर्स तक लोग गोल घेरा बनाकर गरबा करते हैं।
3. वडोदरा (गुजरात)
वडोदरा में गरबा नाइट्स का आयोजन बड़े स्तर पर होता है। हजारों लोग लाइव म्यूजिक पर नाचते हैं, जहां भक्ति और उत्साह दोनों साथ चलते हैं।
4. इंदौर (मध्यप्रदेश)
इंदौर में हर कॉलोनी और मैदान में गरबा खेला जाता है। यहां का अपनापन और लोकसंगीत लोगों को खूब पसंद आता है।
5. दिल्ली-एनसीआर
यहां गरबा छोटे कम्युनिटी प्रोग्राम्स से लेकर बड़े इवेंट्स तक होता है। पारंपरिक भक्ति गीतों के साथ डीजे म्यूजिक भी माहौल बना देता है।
6. मुंबई (महाराष्ट्र)
मुंबई में गरबा में बॉलीवुड का तड़का देखने को मिलता है। बड़े आयोजन, थीम बेस्ड इवेंट्स और चमकदार कपड़े यहां की खास पहचान हैं।
गरबा नाइट्स के लिए जरूरी टिप्स:
पारंपरिक परिधान पहनें – जैसे चनिया-चोली या केडियू
इवेंट्स के पास पहले से बुक करें – ताकि टिकट खत्म न हो
यातायात की पहले से योजना बनाएं – ट्रैफिक और भीड़ से बचने के लिए
Also Read : आतंकवाद विकास के लिए बड़ा खतरा, दुनिया को सहनशीलता नहीं दिखानी चाहिए : एस जयशंकर