Johar Live Desk : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का आखिरी और छठा मुकाबला आज यानी शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच एक ‘डेड रबर’ होगा, क्योंकि फाइनल में भारत और पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 7 बजे होगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया इस मैच में अपनी बैटिंग को मजबूत करने पर फोकस करेगी।
पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम टी20 मैचों के लिए मशहूर है। यहां अब तक 118 टी20आई मैच हो चुके हैं, जिनमें 63 बार चेज करने वाली टीम जीती है और 54 बार डिफेंड करने वाली। पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन रहा है। पिच बैलेंस्ड है, लेकिन स्पिनरों को फायदा मिल सकता है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20आई मैच हुए हैं :

- भारत की जीत : 22
- श्रीलंका की जीत : 9
- बेनतीजा : 1
गौरतलब है कि आखिरी टी20आई सीरीज 2024 में हुई थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। आखिरी मैच सुपर ओवर में भारत ने जीता था।
कहां देखें मैच?
भारतीय फैंस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
स्टार प्लेयर्स पर नजरें
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव पर सबकी नजरें होंगी। श्रीलंका से कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा कमाल दिखा सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।
Also Read : BREAKING : ACB ने नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार