Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव : वाहन तलाशी अभियान में अब तक 6 करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : वाहन तलाशी अभियान में अब तक 6 करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान तलाशी अभियान में नकदी बरामद करने का सिलसिला जारी है। पुलिस द्वारा वाहन तलाशी अभियान के दौरान बरामद किए जा रहे इस नकदी के संदर्भ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसका उपयोग चुनाव में तो नहीं किया जाना था। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, अब तक छह करोड रुपए से अधिक की राशि जब्त की गई है। बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड सीमा पर तलाशी अभियान के दौरान एक यात्री बस से रविवार को आठ लाख 43 हजार रुपये बरामद किए गए। इस मामले में धनबाद के रहने वाले संजीत कुमार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत मंे लिया गया है।

    इधर, रविवार को ही छपरा जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति स्पेशल ट्रेन के वातानुकूलित बोगी से 19 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि वे लोग मधुबनी में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय करते हैं।

    पूर्णिया में भी रविवार को वाहन जांच तलाशी अभियान के दौरान एक स्कार्पियों से 6 लाख 78 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है कि चुनाव के दौरान तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और नकदी राशि बरामद की जा रही है।

    इस विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आदर्श संहिता के बीच शनिवार को कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के बंका चौक पर दंडाधिकारी अनुरंजन मंडल एवं बरारी थाना के अवर निरीक्षक सोहेल खां द्वारा चलाए जा रहे वाहन तलाशी अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल की डिक्की से तीन लाख 80 हजार रूपया बरामद किया गया था।

    पुलिस अधिकारी बताते हैं कि चुनावी आदर्श आचार संहिता के बीच किसी भी व्यक्ति द्वारा पचास हजार रुपये से अधिक लाने व ले जाने पर प्रतिबंध है।

    इससे पहले छह अक्टूबर को दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वाहन से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हनुमान नगर चेकपोस्ट के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो से पुलिस ने करीब एक करोड 11 लाख रुपये बरामद किए हैं।

    इससे पहले पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बिस्कोमान भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 74 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस वाहन में राजद के झंडे लगे थे।

    इधर, राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 15 से अधिक स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक छह करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है। इस दौरान 150 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 393 किलोग्राम गांजा भी बरामद किए गए हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: सिटी बस परिचालन शुरू, यात्रियों ने कहा- मिली मनमाने भाड़ा वसूली से मुक्ति
    Next Article दीवाली से पहले सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.