Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 11:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दो कंटेनर ट्रक जब्त किए गए हैं। इन कंटेनरों में कुल 60 से अधिक गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक वाहन की क्षमता से अधिक लादे गए थे। दोनों वाहनों में चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

    पहला कंटेनर पकड़ा गया

    21 सितंबर की रात को गुप्त सूचना मिली कि चन्दवे ओरमांझी मुख्य मार्ग पर एक कंटेनर में गोवंशीय पशु लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान कंटेनर वाहन संख्या UP21BN2353 पकड़ा गया। वाहन की जांच में पाया गया कि इसमें 29 भैंस वाहन की क्षमता से अधिक संख्या में क्रूरता पूर्वक लोड की गई थीं। चालक मौके से भाग गया।

    दूसरा वाहन भी जप्त

    22 सितंबर को रात 1.40 बजे दूसरी गुप्त सूचना पर पुलिस ने चतुर मोड़ से चन्दवे चौक की ओर जा रहे कंटेनर वाहन संख्या UP21CT6745 को खैरटोला चन्दवे के पास जप्त किया। वाहन में 31 गोवंशीय पशु (बैल) पाए गए। यह वाहन भी लावारिश एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा था। दोनों वाहनों में पशुओं के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

    कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान

    पुलिस ने पिठोरिया थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस गोवंशीय तस्करी के स्रोत और गंतव्य स्थल की जानकारी जुटा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    Cattle smuggling racket busted in Pithoria ranchi two container trucks seized दो कंटेनर ट्रक जब्त रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    एक साल से अलग रह रहे दंपति फिर से मिले, मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता

    September 22, 2025
    Latest Posts

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    September 22, 2025

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    September 22, 2025

    अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

    September 22, 2025

    एक साल से अलग रह रहे दंपति फिर से मिले, मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता

    September 22, 2025

    झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…

    September 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.