Ranchi : झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। IMD ने राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग के छह जिलों में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष झारखंड में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 28 सितंबर तक कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 27 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में दो बड़े सिस्टम बन रहे हैं, जिससे राज्य में 28 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। विशेष रूप से 24 और 25 सितंबर को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की आशंका है।
गर्मी से राहत की गुड न्यूज
भारी बारिश से झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोड्डा में सबसे अधिक 34.6 डिग्री का तापमान रहा।
Also Read : कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव : सुनील साहू गुट ने सभी 13 पदों पर दर्ज की शानदार जीत