Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पंडरा ओपी बवाल मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पंडरा ओपी बवाल मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंडरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पंडरा ओपी में बीते शनिवार देर शाम हुए भयंकर बवाल में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन कुमार यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को एक सड़क हादसे में उत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 20 सितंबर को उनकी मौत हो गई। इस खबर के फैलते ही इलाके के लोग गुस्से में आ गए। करीब 400-500 लोग मृतक का शव लेकर पंडरा थाना के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे और मेन रोड जाम कर दिया।

    भीड़ ने थाने पर बोला धावा

    अचानक गुस्साई भीड़ ने पंडरा थाना में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां-टेबल उलट दिए गए, दस्तावेज फाड़े गए और गोदरेज, खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए गए। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी टाटा सूमो को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों और थानेदार मनीष कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें वे बेतरह जख्मी हो गये।

    मौके पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस ने फोर्स का इस्तेमाल कर मेन रोड खाली करवाया। इस मामले में कुल 30 नामजद और लगभग 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ताबड़तोड़ कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह जानकारी रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया के साथ साझा की है।

    Also Read : BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    arrested in the Pandra OP riot case. Eight people including two women पंडरा ओपी बवाल मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में खुला डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
    Next Article कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.