Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: केले की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, लोगों को उपलब्ध करा रही रोजगार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: केले की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, लोगों को उपलब्ध करा रही रोजगार

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बंजर जमीन पर हरियाली लाई जा सकती है और मेहनत व लगन से पत्थर पर फूल खिलाए जा सकते हैं। इस वाकये को सच साबित कर दिखाया है झारखंड की महिलाओं ने एक अनोखा काम करके। दरअसल, राजधानी रांची से करीबन 40 किलोमीटर दूर चान्हो प्रखंड के ओपा पंचायत की महिलाओं ने सवा एकड़ जमीन पर केले की खेती करके दिखाया। अभी रांची में केला बिहार और आंध्रप्रदेश से मंगाया जाता है। लेकिन अब रांची में ही इसकी खेती की जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

    शशि बाला मिश्रा नामक महिला ने अपने साथ पांच महिलाओं को जोड़कर सवा एकड़ खेत लीज पर लेकर जेएसएलपीएस के सहयोग से टपक खेती की पद्धति से वो कर दिखाया है, जो यहां के लोग पहले कभी सपने में भी नही सोचा था। सबसे बड़ी मुश्किल इन इलाकों में भूमि का समतल नही होना होता है और दूसरी की केले की खेती के लिए पानी की आवश्यकता अधिक होती थी, इसीलिए रांची में पहले केले की खेती नही हो पाती थी। लेकिन इन महिलाओं ने हिम्मत जुटाई और आज इनके खेत मे फसल तैयार होने को हो।

    इस सवा एकड़ भूमि पर केले की खेती के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपए के खर्च आए हैं। वहीं, इससे 5 लाख तक की आमदनी होने की उम्मीद है। महिलाओं की मानें तो इससे पहले इस खेत मे किसी तरह कुछ सब्जी उपजा लेती थी। लेकिन जब से उनको केले की खेती के बारे में जानकारी मिली है, वो केले की खेती करना शुरू कर दी और अब आसपास के लोग भी देखने और समझने आते हैं।

    शशिबाला जितनी लगन से अपने घर का कामकाज करती हैं, उतने ही जोश के साथ खेती में मेहनत करती हैं। उन्होंने चान्हो प्रखंड के ओपा पंचायत में सवा एकड़ दोमट जमीन को उपजाऊ बना डाला। उस पर केले के पौधे लगाए, आज दोमट जमीन पर केला के पौधे लहलहाने लगे हैं। इनका साफ तौर पर कहना है कि आध्रंप्रदेश से अच्छी मिट्टी यहां की है और कम मजदूरी और मेहनत से अच्छा उपज हो रहा है। अब कोई भी महिला बेरोजगार नहीं रहेगी। पलायन बंद हो जाएगा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    अपने महिला समूह के सखी के सदस्यों के साथ-साथ पूरा परिवार खेत मे पसीना बहाता है। पूरा परिवार जब भी इकट्ठा होता है, तो खेतों में पसीना बहाता है। शशि बाला खुद हाथों में कुदाल लेकर खेतों में पहुंच जाती हैं। इस सफलता पर उत्साहित शशिबाला अब ओपा को बिहार के हाजीपुर की तरह केला उत्पादन के मामले में विकसित करना चाहती हैं।

    नई तकनीक से पौधों तक पहुंच रहा पानी

    शशि बाला मिश्रा 20 रुपए की दर से प्रति केला का पौधा खरीदा। उन्होंने हर पौधों तक पानी पहुंचाने के लिए नई तकनीक टपक सिंचाई योजना का प्रयोग किया। सवा एकड़ क्षेत्र में पाइप बिछाए, पास में किए गए बोरिंग से पाइप के जरिए वहां से खेतों तक पानी लाया गया। इससे पानी व पैसे कम खर्च हुए और पौधे भी लहलहा उठे।

    जिला प्रशासन कर चुका है पुरस्कृति

    शशि बाला को खेती के लिए जिला से कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। सरकारी स्तर पर किसानों को मिलने वाले प्रशिक्षण में शशि बाला का नाम शामिल रहता है। वे खेती से संबंधित प्रशिक्षण कई बार ले चुकी हैं।

    वहीं, रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि किसानों के आय को दोगुना करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिला प्रशासन जेएसएलपीएस के साथ मिलकर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। टपक खेती के माध्यम से कम पानी का उपयोग करके अधिक पैदावार किया जा रहा है। लगातार ऐसे किसानों को प्रोत्सहित भी किया जा रहा है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव में बढ़ा महिलाओं का रुतबा, जानिए किस पार्टी ने कितनी सीटों पर दिया टिकट?
    Next Article बिहार चुनाव : जदयू ने उम्मीदवारों की सूची में जातिगत समीकरण साधने की कवायद की

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.