Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डिस्कवरी चैनल पर प्रोग्राम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बोले मोदी, ‘जिंदगी को टुकड़ों में न सोचें युवा वर्ग’
    जोहार ब्रेकिंग

    डिस्कवरी चैनल पर प्रोग्राम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बोले मोदी, ‘जिंदगी को टुकड़ों में न सोचें युवा वर्ग’

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2019Updated:August 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLiveDesk

    नयी दिल्ली: डिस्कवरी चैनल के प्रसिद्ध प्रोग्राम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का ताजा एपिसोड 180 देशों के लोगों के लिए काफी दिलचस्प रहा जिसमें इस एपिसोड के सुपरस्टार बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए।
    सोवमार की रात को ब्रॉडकास्ट हुए इस शो के दौरान श्री मोदी ने युवाओं को सफलता के कई मंत्र भी दिए।
    श्री मोदी ने टेलीविजन शो में कहा,“मेरा मन काफी सकारात्मक है। मुझे किसी बात से भय नहीं रहता। इसलिए कभी मुझे असफलता की चिंता नहीं रहती है। युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए मोदी ने कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए हमेशा ऊपर चढ़ने के बारे में ही सोचना चाहिए।”
    श्री मोदी ने कहा कि पहले मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला इसके बाद उन्हें देश की सेवा करने का मौका भी मिल गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबे अरसे बाद किसी दूसरे काम के लिए छुट्टी ली है। काम ही मेरी जिम्मेदारी है और पद से ऊपर कुछ नहीं होता है।
    प्रधानमंत्री ने बेयर ग्रिल्स को बताया कि जब वह 17-18 साल के थे, तभी उन्होंने घर छोड़ दिया था। वह दुनिया को समझना चाहते थे। उन्होंने कहा,“मुझे प्रकृति पसंद थी इसलिए हिमालय में गया। वहां के लोगों के साथ काफी वक्त बिताया और कई बड़े तपस्वियों से मिलना हुआ। ऐसे लोगों के साथ रहा जो कम से कम स्त्रोतों में अपना जीवन गुजारते हैं।”
    इस शो की शूटिंग उत्तराखंड स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई है। शूटिंग के सिलसिले में शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ श्री मोदी फरवरी में कॉर्बेट पार्क आए थे। तब उन्होंने कॉर्बेट कर्मचारियों और अफसरों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कॉर्बेट पार्क के बारे भी जानकारी ली। इस शो को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से अधिक देशों में दिखाया गया है।
    शो के टेलीकास्ट होने से कुछ घंटे पहले श्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से इसे देखने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया,“पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए भारत के हरे-भरे जंगल से अच्छा क्या हो सकता है। रात नौ बजे हमें ज्वाइन कीजिए।”
    गौरतलब है कि श्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता रात नौ बजे टीवी देखने की अपील कर चुके थे।
    यह भी महज संयोग है कि जिस दिन इस शो की शूटिंग हो रही थी ठीक उसी दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 से अधिक जवान मारे गये थे। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद गहरा गये थे।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सावन के आखिरी सोमवार पर अशोक धाम मंदिर में भगदड़, एक की मौत
    Next Article अभिनेत्री सनी लियोन इस साल भी गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढ़ी गईं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.