
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। काम को प्राथमिकता दें, धार्मिक विश्वासों से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7
वृष (Taurus): समय थोड़ा कठिन है, लेकिन संयम से काम लें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं को फिलहाल टालना ही बेहतर है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 2, 4, 6
मिथुन (Gemini): दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यों में रुकावटें आएंगी, चिंता और अपव्यय की संभावना है। पारिवारिक व संतान संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 2, 5, 8
कर्क (Cancer): परिवार में शुभ कार्यों की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। राजकीय लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। अपना काम स्वयं करें।
शुभ अंक: 1, 5, 8
सिंह (Leo): नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद हो सकता है। व्यापार में प्रगति होगी और स्थान परिवर्तन संभव है। प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर अनुशासन लाभ देगा।
शुभ अंक: 2, 5, 7
कन्या (Virgo): धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। मन में अस्थिरता रहेगी। संतान व मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। कलाकारों को मेहनत से सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 2, 6, 8
तुला (Libra): सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। छात्र-छात्राओं के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने विवाद सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी, रुका हुआ धन मिल सकता है।
शुभ अंक: 1, 5, 8
वृश्चिक (Scorpio): आज ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आलस्य छोड़कर काम में लगें। नए आय के स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। लंबी यात्राएं संभव हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक: 3, 6, 9
धनु (Sagittarius): लेन-देन में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं। व्यापार में सुधार होगा, नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक: 3, 5, 7
मकर (Capricorn): आज का समय लाभ उठाने का है। मित्रों से सतर्क रहें। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा हो सकती है। धार्मिक यात्रा शुभ रहेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 8
कुंभ (Aquarius): दूसरों के सहयोग से काम पूरे होंगे। मित्रों को नज़रअंदाज़ न करें। नौकरी में कुछ उलझनें रहेंगी। शिक्षा में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन व्यापार में लाभ होगा।
शुभ अंक: 3, 6, 9
मीन (Pisces): अनावश्यक भागदौड़ से बचें। बुद्धिमानी से काम लें, कारोबार में तरक्की मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी और आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 2, 4, 8
Also Read : आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री