Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…
    झारखंड

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih: गिरिडीह जिले के शाखाबार पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन तलवारें जब्त की हैं।

    मामला तब शुरू हुआ जब सहदेव यादव गैर-मजरूआ जमीन पर मकान का निर्माण कर रहा था। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि जब यह जमीन सरकारी है तो उस पर निर्माण नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों के रोकने पर सहदेव ने काम बंद करने की बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में स्थिति बिगड़ गई और सहदेव ने तलवार निकाल कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

    गांव के किशुन यादव ने बताया कि सहदेव यादव ने जान से मारने की नीयत से दो-तीन लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान सुरेंद्र यादव के दाएं हाथ की दो अंगुलियां कटकर गिर गईं। उसके सिर पर भी वार किया गया, जिसे बचाने के लिए उसने तलवार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका बायां हाथ भी कट गया और माथे पर गहरी चोट लग गई। इसी दौरान दिनेश यादव पर भी हमला हुआ, जिससे उसका अंगूठा कट गया।

    झड़प में लालू प्रसाद यादव, भोला यादव और रुकनी देवी भी घायल हो गए। तीनों के माथे पर गंभीर चोट आई है। दूसरी ओर सहदेव यादव के गाल पर और उसकी मां यशोदा देवी के माथे में भी चोट लगी। सभी घायलों का इलाज बिरनी अस्पताल में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और सहदेव यादव के घर में रखी तीन तलवारें जब्त कर लीं। साथ ही घर में छिपे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ धनंजय राम ने सरिया, बिरनी और भरकट्टा पुलिस को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया है।

    फिलहाल गांव में पुलिस बल मुस्तैद है और पूरे मामले की जांच जारी है।

    Arrest Attack Giridih Government Land injured jharkhand land dispute police action rural conflict Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…
    Next Article झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.