Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»9 महीने की हेमंत सरकार में राज्य की महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार, कुंभकर्णी नींद में है सरकार: संजय सेठ
    झारखंड

    9 महीने की हेमंत सरकार में राज्य की महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार, कुंभकर्णी नींद में है सरकार: संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर और ग्रामीण जिला की ओर से मंगलवार को मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना में भाजपा रांची महानगर जिला के सभी मंडलों, मोर्चा, और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

    रांची सांसद संजय सेठ भी धरना में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 महीने की हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म की 1200 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस गेस्ट हाउस में दुष्कर्म की घटना हो, चाहे नगड़ी में मूकबधिर बच्ची के साथ घटी घटना हो। ऐसी घटनाएं रोज सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है और महिला सुरक्षा ताक पर रख दी गई है।

    हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार में लूट, हत्या, महिलाओं के प्रति दुष्कर्म की घटना जाहिर करती है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह धवस्त है और हेमंत सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। वहीं, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने कहा कि कल इसी बापू की प्रतिमा के सामने कांग्रेस पार्टी के लोग हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय व स्ट्राँग रूम का किया निरीक्षण, कहा- कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्त
    Next Article चिराग पासवान नीत लोजपा बनेगी ‘किंगमेकर’ या बिगाड़ेगी खेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.