Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में तेज़ रफ्तार पिकअप से बाइक टकराई, पिता-पुत्र की मौ’त, पत्नी गंभीर…
    झारखंड

    बोकारो में तेज़ रफ्तार पिकअप से बाइक टकराई, पिता-पुत्र की मौ’त, पत्नी गंभीर…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कसमार प्रखंड के कमलापुर निवासी चंदन तुरी और उनके 13 वर्षीय बेटे प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदन तुरी बाइक से पत्नी और बेटे के साथ कहीं जा रहे थे, तभी सब्जी लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश में बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे बोकारो-रांची मुख्य मार्ग पर पेटरवार से जैनामोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों यातायात बाधित रहा।

    ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रहा है। उनका कहना है कि आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया।

    लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता और गहरी कर दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    Bokaro Chandan Turi jharkhand NH Jam pickup van police action Prem Kumar Road Accident traffic villagers protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअचानक धधक उठी चलती हुई बाइक, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी
    Next Article बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी का किया गठन

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.