Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दी बधाई
    देश

    नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “मैं माननीय सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। भारत, नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    I extend my best wishes to Right Hon. Mrs. Sushila Karki on assuming office as the Prime Minister of the Interim Government of Nepal. India remains firmly committed to the peace, progress and prosperity of the people of Nepal.

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025

    सुशीला कार्की शुक्रवार को नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं। वे नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं। उन्होंने देश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह शपथ नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिलाई।

    प्रधानमंत्री मोदी की यह बधाई भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों को भी दर्शाती है। खास बात यह है कि सुशीला कार्की का भारत से भी विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया था और उस दौरान वह विश्वविद्यालय की टॉपर भी थीं।

    नेपाल में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद बने इस नए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय प्रतिक्रिया है। पीएम मोदी का यह संदेश दोनों देशों के बीच सहयोग और मित्रता को और मजबूत बनाने वाला माना जा रहा है।

    अब कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार को 6 महीने के भीतर नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    BHU अंतरिम सरकार केपी शर्मा ओली इस्तीफा नरेंद्र मोदी X पोस्ट नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री नेपाल राजनीति नेपाली राजनीति संकट पीएम मोदी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भारत नेपाल संबंध भारत-नेपाल सहयोग महिला नेतृत्व रामचंद्र पौडेल सुशीला कार्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBCCL वाशरी में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचा साइलो ढहा
    Next Article बाल-बाल बचे MP के CM मोहन यादव… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.