Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 3:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालों को रांची पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है। तस्करी कर रहे चार लगों को रांची की खरसीदाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम शमशेर आलम गाजी, एनामुल हक, सटू विश्वास और राजू गाजी बताये गये। सभी लोग बंगाल के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से दो पिकअप वैन, प्रतिबंधित मांस और चार मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। शमशेर आलम गाजी एक पिकअप वैन का मालिक है। वह अपनी गाड़ी का ड्राइवर भी है। वहीं, सटू विश्वास दूसरे पिकअप वैन का ड्राइवर है। सारा प्रतिबंधित मांस बिहार के रोहतास से लादकर पश्चिम बंगाल के बारासात भेजा जा रहा था। जिसे पुलिस ने रांची में धर दबोचा। इस बात का खुलासा सीनियर DSP अमर पांडेय ने किया है।

    DSP अमर पांडेय ने मीडिया को बताया कि बीते गुरुवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि रांची से दो गाड़ियों में भरकर प्रतिबंधित मांस एक्सपोर्ट किया जा रहा है। एक गाड़ी सफेद और दूसरी काले रंग की प्लस्टिक से ढकी गयी है। मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया और DSP अमर पांडेय की देखरेख में टीम गठित कर आगे का टास्क सौंपा गया। गठित टीम ने खरसीदाग थाना क्षेत्र के रिंग रोड में गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो पिकअप वैन वाहन भुसूर रिंग की ओर से तेज रफ्तार में आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वाहन सवार चालक और खलासी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

    पूछताछ में उन्होंने गाड़ी में मुर्गी का दाना और मछली चारा होने का झूठा दावा किया। लेकिन जब पुलिस ने तिरपाल हटाकर लदे माल को देखा तो अंदर प्रतिबंधित मांस पाया। धराये लोगों ने बताया कि यह मांस बिहार के रोहतास जिला से लादकर पश्चिम बंगाल के बारासात को भेजा जा रहा था। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ महीनों से जाली दस्तावेज के सहारे अवैध तरीके से धंधा किया जा रहा था। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    इन लोगों को दबोचने में नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, खसरीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार, एसआई सत्येन्द्र पांडेय और एएसआई मनोज कुमार पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।

    Banned meat going from Bihar to Bengal caught in Ranchi... Know how News news desk ranchi ranchi news बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया... जानें कैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय
    Next Article झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025
    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.