Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मेघौना पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक रामवृक्ष सदा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण सदा के तौर पर की गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मेघौना पिकेट के पास लक्ष्मण सदा पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
Also Read : BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल से शुरू, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
Also Read : बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ
Also Read : स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार