Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ
    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा।

    कई बड़े नेता रहे मौजूद

    शपथ ग्रहण से पहले कई बड़े नेता देर रात दिल्ली पहुंचे। इनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल थे।

    उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन की जीत

    एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने बताया कि कुल 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाले, यानी 98.2% मतदान हुआ। इनमें 752 वोट वैध और 15 अवैध थे। बहुमत के लिए 377 वोट चाहिए थे।

    एनडीए को 427 सांसदों का समर्थन था, लेकिन वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने भी राधाकृष्णन का साथ दिया। उन्हें उम्मीद से 14 वोट ज्यादा मिले, जिससे विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग की चर्चा शुरू हो गई। 13 सांसदों ने मतदान नहीं किया, जिनमें बीजू जनता दल (बीजेडी) के 7, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 4, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) का 1 और 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय चर्चाओं में सकारात्मक योगदान देंगे। राधाकृष्णन, जो पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं, तमिलनाडु से तीसरे नेता हैं जो उपराष्ट्रपति बने हैं। उनकी जीत ने एनडीए की ताकत को और मजबूत किया है।

    Also Read : नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति, जल्द बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री

    C.P. Radhakrishnan CP Radhakrishnan took oath as the 15th Vice President of India President Draupadi Murmu administered the oath of Vice President to C.P. Radhakrishnan Vice President C.P. Radhakrishnan उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर सी.पी. राधाकृष्णन ने ली शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सी.पी. राधाकृष्णन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति, जल्द बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.