Ranchi: स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रांची के लोहाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन का पार्टी और राज्य के लिए योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उनके आदर्शों और मूल्यों को याद रखते हुए आगे भी उनके दिखाए मार्ग पर चलती रहेगी।
दुर्गा सोरेन को उनके सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक योगदान के लिए झारखंड की जनता विशेष रूप से याद करती है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Also read: डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार
Also read: झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह
Also read: बोकारो में मा’रपीट का वीडियो वायरल, तीन बदमाश गिरफ्तार
Also read: जैना मोड़ चौक में खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त
Also read: चक्रधरपुर में मालगाड़ी से सैकड़ों बोरे चावल चोरी, रेलवे में हड़कंप…