Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 38 हजार के पार
    देश

    शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 38 हजार के पार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। बैंकिंग तथा एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स चौथाई फीसदी चढ़कर 38 हजार के पार बंद हुआ।

    कारोबार के आरंभ में दबाव में रहने वाला सेंसेक्स 94.71 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,067.93 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में अपेक्षाकृत कम तेजी रही। यह 4.10 अंक यानी 0.04 प्रतिशत चढ़कर 11,226.50 अंक पर बंद हुआ।

    मझौली और छोटी कंपनियों में मिश्रित रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.05 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त में रहे। निफ्टी का मिडकैप 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।

    टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों में सबसे अधिक लिवाली हुई। दूरसंचार, धातु तथा तेल एवं गैस समूहों में दो से तीन प्रतिशत तक गिरावट रही। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़े। नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर डेढ़ से दो प्रतिशत मजबूत हुये। भारती एयरटेल में तीन प्रतिशत और टाटा स्टील में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

    एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक़्केई 1.50 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.86 प्रतिशत और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.79 प्रतिशत की तेजी रही। कोविड-19 की नयी लहर से यूरोप में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.65 प्रतिशत लुढ़क गया।

    Business Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण, 400 किमी. तक दुश्मन होगा ढेर
    Next Article सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा टलेगी नहीं, 4 अक्टूबर को होगी ही : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.