Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»नारी सशक्तिकरण की ओर टाटा मोटर्स के बढ़ते कदम, अब महिलाओं के हाथों में प्रबंधन
    जमशेदपुर

    नारी सशक्तिकरण की ओर टाटा मोटर्स के बढ़ते कदम, अब महिलाओं के हाथों में प्रबंधन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने नारी सम्मान और लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जमशेदपुर इकाई में ऐतिहासिक बदलाव किया है। शुक्रवार को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के कार्यक्षेत्र प्लांट-3 स्थित एलपी ट्रिम लाइन (फिटमेंट लाइन) की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मियों को सौंपी गई।

    इस मौके पर प्लांट हेड सुनील तिवारी, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फीता काटकर इस पहल की शुरुआत की गई, जहां सभी अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।

    उद्घाटन के बाद प्लांट हेड सुनील तिवारी ने महिला कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा, सेवा और अनुशासन को सर्वोपरि रखने की सलाह दी और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यह पहल टाटा मोटर्स की दूरदर्शी सोच और लैंगिक समानता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कर्मी इस जिम्मेदारी को बेहतरीन ढंग से निभाएंगी। सिंह ने कहा, “हमारी बहनों ने धरती से अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा साबित की है। अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।”

    यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने भी महिला कर्मियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे एलपी ट्रिम लाइन को सुचारू रूप से संचालित करेंगी। उन्होंने सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सतर्कता के साथ काम करने की सलाह दी।

    यह कदम न केवल टाटा मोटर्स की कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है, बल्कि उद्योग जगत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

    Female Workforce Gender Equality Industrial News jamshedpur Jharkhand news LP Trim Line Tata Motors Tata Motors Plant 3 women empowerment Women in Manufacturing
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
    Next Article जमशेदपुर में मनी ईद मिलादुन्नबी, झारखंड एकता मोर्चा ने भाईचारे का दिया पैग़ाम…

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026
    क्राइम

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026

    घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.