Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
    झारखंड

    जामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे शहर की सड़कों पर “नारे-तकबीर” व “नारे-रिसालत” की गूंज सुनाई दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

    दो स्थानों से जुलूस की शुरुआत

    जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत मदरसा निजामियां गरीब नवाज पाकडीह और सरखेलडीह से हुई। इसके बाद यह जुलूस सहाना रेलवे पुल के पास अन्य गांवों से आए जुलूसों से मिलकर आगे बढ़ा। जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करता हुआ निकला और विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने शर्बत पिलाकर स्वागत किया। माहौल पूरी तरह जश्न और रौनक से भरा हुआ नजर आया।

    प्रशासन की रही कड़ी निगरानी

    इस मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिखा। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। शहर के सभी चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिले में ईद मिलादुन्नबी शांति और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न हुआ। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन व आम जनता का आभार जताया।

    इमामों और मौलानाओं ने दी नसीहत

    पाकडीह और सरखेलडीह मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रज़ा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी कामयाबी और शांति के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में देर रात तक मिलाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पैगंबर-ए-इस्लाम की जीवनी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। मौलाना इसहाक अंसारी, मौलाना इंजामुल, सचिव मुर्तजा अंसारी, मौलाना सफीक अहमद, मौलाना मोहम्मद कासिम अंसारी, हाफिज फैयाज अहमद, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना जावेद अख्तर, मौलाना इरशाद, हाफिज अब्दुल कादिर, मुख्तार अंसारी, आरिफ अंसारी, सद्दाम अंसारी, कासिम अंसारी, फारूक अंसारी और अमन अंसारी सहित बड़ी संख्या में मौलाना और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    गांव-गांव से पहुंचे लोग

    इस जुलूस में जामताड़ा के अलावा आसपास के राजबाड़ी, रहमूडांगाल, जीतूडंगाल, मियांडीह, शहरपूरा, मोहड़ा, पोसोई, नाराडीह, बुधुडीह, चालना श्यामपुर सहित दर्जनों गांवों से लोग शामिल हुए। सभी लोग हाथों में इस्लामी झंडे लेकर नबी-ए-पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चलते रहे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

    दुआ के साथ संपन्न हुआ जुलूस

    पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद जुलूस मदरसा निजामिया गरीब नवाज में जाकर संपन्न हुआ, जहां अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। इस दौरान लोगों ने पैगंबर साहब की जीवनी को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जामताड़ा का यह आयोजन इस बात का प्रतीक रहा कि जब प्रशासन और आम लोग मिलकर काम करें, तो कोई भी पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सकता है।

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत, एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र
    Next Article नारी सशक्तिकरण की ओर टाटा मोटर्स के बढ़ते कदम, अब महिलाओं के हाथों में प्रबंधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.