Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…
    झारखंड

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे के सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 10 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित किया जाएगा।

    इस वर्ष संतोष कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय पदक और प्रशंसा पत्र के लिए चयनित होने वाले एकमात्र सदस्य हैं। उनका चयन नागरिक सुरक्षा कार्यों, टीम भावना को बढ़ावा देने और मॉक ड्रिल व अभ्यासों के माध्यम से दक्षता बढ़ाने के लिए किया गया। उनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने न केवल तकनीकी दक्षता हासिल की, बल्कि संगठनात्मक एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत की।

    रेलवे के कार्यों के अलावा, संतोष कुमार झारखंड सरकार के वोटर जागरूकता अभियानों, चुनाव प्रक्रिया और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में भी सक्रिय रूप से सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने शहरी और ग्रामीण सामुदायिक केंद्रों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देकर सरकारी कार्यों को सरल बनाने में योगदान दिया।

    उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 62वें सिविल डिफेंस स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उनके कार्यों ने रेलवे और राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है।

    संतोष कुमार को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (69वां रेलवे सप्ताह, 2024), पीसीएसओ अवार्ड 2022, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड 2018, डीआरएम अवार्ड तीन बार (2002, 2005, 2007) और सीनियर डीईई अवार्ड दो बार (2010, 2017) शामिल हैं।

    उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय और एनडीआरएफ अकादमी से डिजास्टर मैनेजमेंट, वर्टिकल रोप रेस्क्यू और ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT) कोर्स किए हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारी शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार से पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी लिया।

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने स्कूल, कॉलेज, स्टेशन, बाजार और पेट्रोल पंप सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 18,000 नागरिकों को प्रशिक्षित किया और पायलट ट्रेनिंग सेंटर में करीब 10,000 लोको पायलटों को मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयार किया।

    गार्डन रीच स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर चक्रधरपुर मंडल तक के वरिष्ठ अधिकारियों ने संतोष कुमार को बधाई दी। उप महाप्रबंधक (सामान्य) एवं नागरिक सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित सभी ने इस सम्मान को रेलवे के लिए गर्व का पल बताया।

    Arrest Assam crime fake job letters fraud government job scam Jamshedpur News job scam Kadma police police action
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 03 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.