Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पटना की ऐतिहासिक रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ-साफ कहा कि यदि वे जेल से बाहर रहते तो भाजपा झारखंड में लोकसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाती। यह बात विपक्ष की ताकत और भाजपा के भय को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया कि यह संघर्ष किसी पार्टी का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है। जब श्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए और उनकी अगुवाई में इंडिया गठबंधन को झारखंड में जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। पूर्ण बहुमत की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरकर जनभावनाओं के अनुरूप शासन कर रही है और यही बात विरोधी भाजपा को नहीं पच रही है।

    विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है। श्री हेमंत सोरेन जी ने रैली से स्पष्ट संदेश दिया कि आदिवासी, दलित, किसान और पिछड़े वर्गों की आवाज को दबाने वाली भाजपा की साजिश अब बेनकाब हो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा नेताओं को झूठे आरोप और शब्दों की तोड़मरोड़ कर सियासत करनी पड़ रही है।

    उन्होंने भाजपा के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाषण में किसी शब्द की पुनरावृत्ति पर बयान जारी कर भाजपा अपनी सोच और मानसिकता को दिखाता रही है। असल मुद्दों पर बात करने के बजाय भाजपा झूठ और अफवाह परोस रही है।

    विनोद पांडेय ने कहा कि आदरणीय शिबू सोरेन जी की विरासत बलिदान और संघर्ष की रही है। कांग्रेस और झामुमो का साथ लोकतंत्र और जनता के अधिकार बचाने की लड़ाई के लिए है। इसके विपरीत भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंडी अस्मिता की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का नेतृत्व झारखंड की अस्मिता और हक की रक्षा का प्रतीक है। जनता सब समझ रही है और आने वाले समय में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    Also Read : अक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव

    BJP should know that now people are not going to be afraid of their money power CBI and Income Tax tactics: Vinod Kumar Pandey ED अब जनता उनके धनबल ईडी भाजपा जान ले सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद कुमार पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.