Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन विवाद ने लिया खू’नी मोड़, बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गो’ली
    क्राइम

    जमीन विवाद ने लिया खू’नी मोड़, बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गो’ली

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिल्डर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में आज यानी रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो बिल्डरों के बीच में भयंकर बवाल हो गया। तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुई बात खूनी झड़प में बदल गयी। इस बवाल में एक बिल्डर ने दूसरे बिल्डर पर गोली चला दी, जिससे दूसरा बिल्डर जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी बिल्डर मौके से फरार हो गया। यह मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मौर्य विहार कॉलोनी से सामने आई है।

    फोन पर शुरू हुई थी कहासुनी

    पुलिस के अनुसार मौर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले लव कुश शर्मा और सूर्यकांत शर्मा, दोनों जमीन का कारोबार करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूर्यकांत का लव कुश शर्मा पर लाखों रुपये बकाया थे, जिसके चलते दोनों के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। रविवार को पैसे के लेन-देन को लेकर फोन पर हुई कहासुनी के बाद सूर्यकांत, लव कुश के घर पहुंच गया। इसी दौरान लव कुश ने अपनी राइफल से सूर्यकांत पर गोली चला दी, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गए। सूर्यकांत को दो गोलियां लगीं और उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

    FSL की टीम पहुंची मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लव कुश शर्मा के घर से एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल बरामद की। सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद लव कुश शर्मा के परिवार ने पानी का मोटर चलाकर खून के निशान धोने की कोशिश की, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है, जो अभी फरार है।

    Also Read : 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब और योजनाओं पर होगा असर!

    builder shot at builder in Patna Land dispute in Patna took a bloody turn पटना में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़ पटना में बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की विकास योजनाओं को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, निवेशकों की बढ़ी रुचि
    Next Article पलामू में ऑपरेशन के बाद महिला की मौ’त, लापरवाही के आरोप में अस्पताल सील

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.