Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 11:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»राहुल द्रविड़ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा
    खेल

    राहुल द्रविड़ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ ने IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। हालांकि, द्रविड़ के फ्रेंचाइजी से अलग होने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

    Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. 💗

    Forever a Royal. Forever grateful. 🤝 pic.twitter.com/XT4kUkcqMa

    — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025

    Official Statement pic.twitter.com/qyHYVLVewz

    — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025

    52 वर्षीय द्रविड़ को 2024 में भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके साथ पूर्व भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी टीम से जुड़े थे। लेकिन IPL 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 14 में से केवल 4 लीग मैच जीत सकी और 10 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही।

    व्हीलचेयर पर कोचिंग करते दिखे थे द्रविड़

    पिछले साल राहुल द्रविड़ व्हीलचेयर पर राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग करते नजर आए थे। इसके अलावा, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीम के कप्तान संजू सैमसन ने छोटी नीलामी से पहले खुद को ट्रेड या रिलीज करने का अनुरोध किया है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संजू सैमसन 2021 से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं।

    टीम मैनेजमेंट में अस्थिरता

    राजस्थान रॉयल्स ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट में बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा को डायरेक्टर नियुक्त किया था। द्रविड़ इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स के साथ विभिन्न भूमिकाओं में जुड़े रहे हैं। वे 2012 और 2013 में टीम के कप्तान थे, जबकि 2014 और 2015 में डायरेक्टर और मेंटॉर की भूमिका निभा चुके हैं।

    द्रविड़ का शानदार कोचिंग करियर

    राहुल द्रविड़ ने नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उस समय भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। इसके बाद 2022 में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन फाइनल में पहुंचने के कारण इसे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 तक बढ़ाया गया। द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने 29 जून 2024 को साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता। इसके अलावा, 2023 में भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था।

    Also Read : PM मोदी ने जापान यात्रा के दौरान पीएम इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार

    IPL IPL News Rahul Dravid Rahul Dravid left the coaching of Rajasthan Royals Rajasthan Royals Rajasthan Royals franchise announced आईपीएल आईपीएल समाचार राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने की घोषणा राहुल द्रविड राहुल द्रविड़ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार… जानें क्या
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में फिर हुआ बड़ा हादसा, ठेका कर्मी गंभीर रूप से झुलसा

    Related Posts

    खेल

    रांची में साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    October 16, 2025
    झारखंड

    टीम इंडिया में खेलने का सपना टूटा, एक करोड़ रुपये भी गए… जानिए पूरा मामला

    October 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : तेज प्रताप, रामकृपाल और रीतलाल यादव सहित कई दिग्गज करेंगे नामांकन, कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद

    October 16, 2025
    Latest Posts

    रांची में साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    October 16, 2025

    दीपिका पादुकोण बनीं Meta AI की पहली भारतीय आवाज, भारत में शुरू हुई ‘इंडियन इंग्लिश’ सुविधा

    October 16, 2025

    रांची के रातु में शमशान के पास मिला युवती का श’व, पुलिस जुटी जांच में

    October 16, 2025

    रिम्स में अब तक 942 लोगों को येलो फीवर वैक्सीन, विदेश यात्रियों के लिए अनिवार्य टीकाकरण

    October 16, 2025

    शेयर बाजार में तेजी की लहर, सेंसेक्स-निफ्टी बूम पर

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.