Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Drugs Case : एनसीबी के सामने दीपिका ने कबूली चैट वाली बात, श्रद्धा- सारा से पूछताछ जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    Drugs Case : एनसीबी के सामने दीपिका ने कबूली चैट वाली बात, श्रद्धा- सारा से पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में एनसीबी (NCB) ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। बता दे कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज फंस गई हैं। आज बॉलीवुड के बड़े सितारों की पेशी का दिन है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने पूछताछ के लिए समन किया है। शनिवार सुबह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मुंबई में एनसीबी (NCB) के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है, वही दूसरी और श्रद्धा कपूर ((Shraddha Kapoor)) एनसीबी (NCB) के दफ्तर पहुंच गई हैं, जबकि सारा अली खान (Sara Ali Khan) 12.15 बजे एजेंसी के ऑफिस पहुंचीं। वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) भी दूसरे दिन भी जांच में शामिल होने कोलाबा क्षेत्र के एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची।

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर जया साहा (Jaya Saha) के साथ कथित चैट के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, एनसीबी श्रद्धा से पूछेगा कि उन्होंने सीबीडी ऑयल किससे खरीदा और उनकी कथित चैट में ‘एसएलबी’ कौन था। साथ ही ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ काम करने वाली श्रद्धा से यह भी पूछा जा सकता है कि क्या वे किसी ऐसी पार्टी में शामिल हुईं, जहां ड्रग्स ऑफर की गईं हों। या वे कभी पवना रिसॉर्ट में गईं थीं जहां सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कथित तौर पार्टियों की मेजबानी की थी।

    वहीं अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) से ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने के बारे में पूछताछ की जाएगी। एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) ने दावा किया था कि दिवंगत अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान मारिजुआना लेना शुरू किया था। बैडमिंटन आइकन प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) की बेटी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पूछा जाएगा कि उन्होंने अक्टूबर 2017 में करिश्मा को कोको क्लब में ड्रग्स लाने के लिए क्यों कहा था और वह कितने समय से ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। एनसीबी उनसे यह भी पूछेगा कि क्या उन्होंने ये ड्रग्स अपने लिए खरीदे या दूसरों के लिए। साथ ही इसका पेमेंट कैसे किया। बता दें कि रिया के बाद ये तीनों अभिनेत्रियां एनसीबी (NCB) के रडार पर हैं, जो पिछले लगभग दो महीनों से बॉलीवुड में कथित ड्रग्स कनेक्शन को उजागर करने के लिए जांच कर रही है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने नीतीश से मुलाकात की
    Next Article बिहार चुनाव : चुनावी जंग में ‘योद्धाओं’ के चयन को लेकर कवायद तेज, सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक में जोड़तोड़ शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.