Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 25, 2025Updated:August 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के चार जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम केंद्र रांची के अनुसार, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां कहीं-कहीं 70 से 110 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है। गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

    बारिश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    राज्य में बीते 24 घंटे में सामान्य से 246% अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां इस समयावधि में औसतन 6.2 मिमी बारिश होती है, वहीं 21.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में 85 मिमी और जगरनाथपुर में 67 मिमी हुई है।

    तापमान का हाल

    झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 20.6°C दर्ज किया गया।

    बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने जा रहा है, जिसका असर झारखंड पर अगले कुछ दिनों तक दिखेगा। राज्य में 29 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

    अब तक हुई बारिश का आंकड़ा

    मानसून की शुरुआत से अब तक झारखंड में 991.9 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य 745.5 मिमी से 33% अधिक है। छह से ज्यादा जिलों में 1000 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

    राजधानी रांची का मौसम

    राजधानी रांची में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है।

    Also Read : गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    Heavy rain alert in Jharkhand Yellow alert issued till August 25 regarding heavy rain in Jharkhand झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट झारखंड में भारी बारिश को लेकर 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद, पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : कार्यवाही शुरू होते ही वेल में हंगामा, सदन स्थगित

    August 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए

    August 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत

    August 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : कार्यवाही शुरू होते ही वेल में हंगामा, सदन स्थगित

    August 25, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए

    August 25, 2025

    CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, हमलावर का साथी तहसीन गिरफ्तार

    August 25, 2025

    लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत

    August 25, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत, निफ्टी 50 प्री-ओपनिंग में 24,950 के करीब

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.