Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची विश्वविद्यालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी ने स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) सेमेस्टर वन की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा रेगुलर छात्रों के साथ-साथ 2023-27 बैच के बैकलॉग छात्रों के लिए भी आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षाएं 2 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

    परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 2 सितंबर को वाणिज्य, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित और भूविज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद 9 सितंबर को हिंदी, उर्दू, बंगाली, संस्कृत और समाजशास्त्र से लेकर मनोविज्ञान और मानवविज्ञान तक कई विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। 11 सितंबर को इतिहास, भूगोल, दर्शन, गृह विज्ञान, संगीत और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा निर्धारित की गई है।

    एमएन-1ए और सामान्य विषयों की परीक्षा 13 और 16 सितंबर को होगी। 19 और 23 सितंबर को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, 25 सितंबर को मल्टी डिसिप्लिनरी करिकुलम और 27 सितंबर को वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन, यानी 4 अक्टूबर को, हिंदी और अंग्रेजी संप्रेषण विषयों की परीक्षा होगी।

    विश्वविद्यालय ने छात्रों को स्पष्ट किया है कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने, वॉकआउट या हड़ताल की स्थिति में परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की जाएगी। किसी प्रकार की त्रुटि या तकनीकी खामी पर यूनिवर्सिटी पुनः परीक्षा कराने के लिए उत्तरदायी नहीं होगी। छात्रों को समय पर अपने एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी गई है।

    Also Read : लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’

    Jharkhand Exam Update अंग्रेजी संप्रेषण ग्रेजुएशन डेटशीट छात्र सूचना झारखंड विश्वविद्यालय परीक्षा परीक्षा समाचार बीए परीक्षा 2025 बीएससी परीक्षा 2025 बीकॉम परीक्षा 2025 बैकलॉग परीक्षा मल्टी डिसिप्लिनरी पाठ्यक्रम यूनिवर्सिटी डेटशीट यूनिवर्सिटी परीक्षा निर्देश रांची न्यूज रांची यूनिवर्सिटी टाइम टेबल रांची विश्वविद्यालय वैल्यू एडेड कोर्स सेमेस्टर वन परीक्षा स्किल एन्हांसमेंट कोर्स हिंदी संप्रेषण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’
    Next Article लातेहार में यात्री बस और बुलेट के बीच भयंकर टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.