Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ी, अब जमानत पर सुनवाई कल
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ी, अब जमानत पर सुनवाई कल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज कर दिया है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 

    इससे पहले, 11 सितंबर को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शौविक और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं, इस मामले पर कल हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी। 

    सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से जुड़े तारों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई थी। बता दें कि अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी करार दी जाती हैं, तो उन्हें 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। 

    रिया की गिरफ्तारी इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर हुई थी। एनसीबी ने इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की। ड्रग्स मामले में इनकी भूमिका को लेकर रिया का सामना सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के कर्मचारी दीपेश सावंत और शौविक चक्रवर्ती से कराया गया। 

    गिरफ्तारी के बाद रिया ने अदालत ने समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 11 सितंबर को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि रिया को जमानत नहीं दी जा सकती है, क्योंकि वह सबूतों को नष्ट कर सकती हैं और अन्य आरोपियों को सतर्क कर सकती हैं। 

    अपनी याचिका में रिया ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष हैं। बता दें कि रिया को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के कई धाराओं के तहत बुक किया गया है।

    बॉलीवुड अभिनेता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एनसीबी ड्रग्स मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान एनसीबी को कई अहम सुराग हासिल हुए हैं। यही कारण है कि एनसीबी ने अब तक 17 से अधिक गिरफ्तारियां की है।

    एनसीबी ने अब तक रिया के अलावा, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा समेत मुंबई और गोवा से कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच एनसीबी के अलावा, सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन का आगाज हंगामेदार, रणधीर सिंह को सदन से किया गया मार्शल आउट
    Next Article दिल्ली हिंसा : साजिश रचने के लिए ताहिर, इशरत समेत पांच लोगों को दिए गए थे 1.61 करोड़ रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.