Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 12:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…
    जमशेदपुर

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की जांच में पुलिस ने हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 5 अगस्त की शाम लगभग 5:38 बजे हुई थी, जब थाना क्षेत्र के किताडीह ग्यालापट्टी निवासी रवि यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में परसुडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को तीन आरोपियों—समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु, संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा और बिबेक साह—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मुख्य आरोपी निहाल तिवारी और उसके सहयोगी रेहान खान ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, मैरून रंग की होंडा डियो स्कूटी (नंबर जेएच05डीएक्स-9816) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

    पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए हथियार सप्लाई करने वाले विवेक जी उर्फ विवेक राज (20 वर्ष), पिता प्रेम दिवाकर राम, निवासी किताडीह गुरुद्वारा रोड, मूल रूप से बक्सर, बिहार को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विवेक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में जुगसलाई थाना से आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में नामजद हो चुका है।

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि विवेक की गिरफ्तारी से परसुडीह गोलीकांड में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल, शेष फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

    arms supplier arrest criminal network busted fugitive search Honda Dio scooter seized jharkhand crime news Jharkhand police Judicial Custody katta recovered Parsudiha shooting pistol recovered police investigation Ravi Yadav case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद
    Next Article खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    Related Posts

    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025
    Latest Posts

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.