Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 10:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम
    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उग्रवादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के चार सक्रिय उग्रवादियों को रनिया थाना क्षेत्र कें जिबिलोंग टोंगरी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये नक्सलियों में कुख्यात उग्रवादी ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो उर्फ भगत भी शामिल है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दस मामले दर्ज हैं और वह पहले जेल जा चुका है। दूसरे पकडे गये उग्रवादी जिबनुस आईंद कें खिलाफ भी पहले से सात मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने कई हथियार और अन्य आपत्त्जिनक सामान बरामद किये है।

    यह जानकारी जिले के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पों ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के पास ओझा पाहन अन्य उग्रवादियों के साथ कस्तूरबा स्कूल और लैम्स गोदाम के ठेकेदारों और व्यापारियों से लेवी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों में ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो, (रामतोल्या बगीचा टोली, कामडारा, गुमला), जेवियर कोंगाड़ी (उड़ीकेल बड़काटोली, रनिया, खूंटी), संतोष कोंगाड़ी (उड़ीकेल घांसीटोली, रनिया, खूंटी) और जिबनुस आईंद उर्फ दढ़ियल उर्फ छोलल (एरमेरे, तोरपा, खूंटी) शामिल है। पुलिस ने पकड़े गये नक्सलियों के पास से एक 7.65 एमएम की लोडेड देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, एक देसी कट्टा, आठ एमएम की दो गोलियां, पीएलएफआई संगठन के दो पर्चे, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, आधार कार्ड और रोड रोलर जलाने में प्रयुक्त पेट्रोल से भरी दो बोतले बरामद की हैं।

    रोड रोलर जलाने में शामिल थे उग्रवादी

    एसपी ने बताया कि गत 27 मई को इन उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर को जला दिया था। इस संबंध में रनिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि लेवी नहीं देने पर रोड रोलर जलाने की बात उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार की है। इस मामले में पहले भी गेंदे बारला उर्फ लादेन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    रायकेरा में भी जेसीबी को भी जलाने का किया था प्रयास

    एसपी ने बताया कि गत आठ अगस्त की रात रनिया थाना के रायकेरा गांव में निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को जलाने का प्रयास किया गया था। हालांकि निर्माण कार्य के संवेदक ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं कराया था। उनका कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन ओझा पाहन सहित अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद सबने पुलिस को दिए अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि लेवी नहीं देने के कारण उन्होंने जेसीबी में आग लगाने का प्रयास किया था। एसपी ने बताया कि इन नक्सलियों ने नौ जून 2016 को कामडारा के व्यापारी युगल किशाोर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में ओझा टोपनो के खिलाफ कामडारा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

    ओझा पाहन के खिलाफ 10 और जिबनुस के दर्ज हैं सात आपराधिक मामले

    पिछले 10-12 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने ओझा पाहन के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आगजनी, उग्रवादी गतिविधि सहित अन्य संगीन मामलों को लेकर दस मामले दर्ज हैं। ओझा के खिलाफ कामडारा थाने में सात मामले, तोरपा, बसिया और जरियागढ़ थाने में एक-एक मामला दर्ज है। पकड़े गये दूसरी नक्सली जिबनुस आईद के खिलाफ भी सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उसके खिलाफ तोरपा थाने में तीन, और जरियागढ़ और कामडारा थाने में दो-दो मामले दर्ज हैं।

    छापेमारी टीम में ये थे शामिल

    छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंकू, टीनू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार महतो, आरक्षी तालकेश्वर यादव, रिमियुस केरकेट्टा, आसियन जोजो, अनुप लकड़ा और तोकेन पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा JLKM : रमेश बालमुचू

    Four PLFI militants arrested had committed many serious crimes PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSSC CGL 4 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख
    Next Article सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    Related Posts

    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025
    Latest Posts

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.