Palamu : झारखंड के कुख्यात अपराधी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने आखिरकार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने पलामू की SP रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। डब्लू सिंह पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का निवासी है और वर्ष 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसकी गिनती झारखंड के सबसे सक्रिय और संगठित अपराधियों में होती रही है।
कई जिलों में फैला था आपराधिक नेटवर्क
पुलिस के अनुसार डब्लू सिंह का आपराधिक नेटवर्क न केवल पलामू, बल्कि गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर तक फैला हुआ था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
37 आपराधिक मामलों में वांछित
पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, डब्लू सिंह पर कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Also Read : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवारी सी.पी. राधाकृष्णन पर CM नीतीश का बड़ा ऐलान… जानें
Also Read : छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, एक पुलिस जवान शहीद, तीन जख्मी
Also Read : दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को फिर मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान शुरू