Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 12:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टलने की संभावना, डेयरी उत्पादों पर बढ़ा विवाद
    देश

    भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टलने की संभावना, डेयरी उत्पादों पर बढ़ा विवाद

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर 25 अगस्त से होने वाली बातचीत अब टलने की संभावना है। यह छठा दौर की वार्ता होनी थी, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा अब पुनर्निर्धारित की जा सकती है।

    वार्ता में रुकावट की वजह है अमेरिका की यह मांग कि भारत कृषि और डेयरी जैसे क्षेत्रों में उसे व्यापक बाजार पहुंच दे। भारत ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार का कहना है कि यह देश के छोटे किसानों और पशुपालकों की आजीविका पर सीधा असर डालेगा, जिसे मंज़ूर नहीं किया जा सकता।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो टूक कहा, “हमारे किसानों के हित सर्वोपरि हैं। चाहे इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।”

    उधर, अमेरिका ने 7 अगस्त से भारतीय सामानों पर 25 से 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लागू कर दिया है। इसके साथ ही रूस से तेल और रक्षा उपकरण खरीदने पर भारत को 27 अगस्त से अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क चुकाना होगा।

    हालांकि दोनों देश 2025 के अंत तक इस व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की योजना बना चुके हैं और 2030 तक आपसी व्यापार को 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

    इस बीच, वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच अमेरिका को भारत का निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर हो गया है, जबकि आयात भी 12.33% बढ़कर 17.41 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका इस अवधि में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा

    अमेरिकी टैरिफ किसान हित कृषि नीति टैरिफ विवाद डेयरी सेक्टर द्विपक्षीय समझौता नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका व्यापार वाणिज्य मंत्रालय वैश्विक व्यापार व्यापार आंकड़े व्यापार वार्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकठुआ में बादल फटने से तबाही: 4 की मौ’त, 6 घायल, राहत कार्य जारी
    Next Article राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ होगी ऐतिहासिक : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    देश

    बढ़ा दी गयी पुलिस विभाग में भर्ती की डेट… जानें डिटेल्स

    October 1, 2025
    दिल्ली की खबरें

    BJP ज्वाइन करते ही अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह

    September 30, 2025
    देश

    सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को लेकर पत्नी गीतांजलि का बयान, “झूठे आरोप, साजिश रची जा रही है”

    September 30, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा पुलिस लाइन में चालक ने की आत्महत्या, वीडियो जारी कर अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… देखें

    October 1, 2025

    IAS अधिकारी अलका तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, चार सालों का रहेगा कार्यकाल

    October 1, 2025

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने पर जोर

    October 1, 2025

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.