New Delhi : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा के लिए चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 से 20 अगस्त 2025 तक भारत दौरे पर आएंगे। इस यात्रा की पुष्टि भारत और चीन दोनों सरकारों ने की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वांग यी और अजीत डोभाल के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक होगी।
इस अहम दौरे पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी वांग यी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें आपसी संबंधों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने भी वांग यी की यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि वे भारत सरकार के निमंत्रण पर आ रहे हैं और भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे।
Also Read : नवविवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मिली बॉडी, गांव में सनसनी

Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि…
Also Read : NCERT ने जारी किए दो नए मॉड्यूल, बंटवारा और मुगल शासन अब नए नजरिए से पढ़ेंगे छात्र
Also Read : जमशेदपुर में जंगली हाथियों का हमला, तीन वनकर्मी गंभीर रूप से घायल