Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार सुबह पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। यहां से झारखंड विधानसभा ले जाया गया है। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। फिर घाटशिला स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।बता दे कि, रामदास सोरेन 2 अगस्त को अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, लेकिन 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, 15 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की।
Alos Read : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा
Alos Read : पुलिया के नीचे मिली अज्ञात शख्स की बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

Alos Read : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Alos Read : मुर्गा दुकान के पीछे मिली सब इंस्पेक्टर की बॉडी, इलाके में सनसनी
Alos Read : गुरुजी के गांव नेमरा में आज ब्रह्म भोज, रक्षा मंत्री राजनाथ श्रद्धांजलि देने आएंगे
Alos Read : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन