Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Sep, 2025 ♦ 4:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ध्वजारोहण
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ध्वजारोहण

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकुड़ के आरजे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इस अवसर पर DC मनीष कुमार, SP निधि द्विवेदी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, उप विकास आयुक्त सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने परेड का निरीक्षण किया, जिसमें पुलिस बल की टुकड़ियों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए मंत्री ने पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र और कप प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों कर्मियों और पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने वर्तमान झारखंड सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ झारखंड के लोगों को मिल रहा है।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पाकुड़ जिला निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारा सपना तभी पूरा होगा, जब सरकार की योजनाएं हर आम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। तभी देश और राज्य आगे बढ़ेगा।”

    मंत्री ने इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया और उनके बलिदानों, आदर्शों और कार्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

    Also Read : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्राद्ध कर्म के बीच CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया ध्वजारोहण

    Minister Deepika Pandey Singh hoisted the flag in Pakur on Independence Day स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ध्वजारोहण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्राद्ध कर्म के बीच CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया ध्वजारोहण
    Next Article गुड कोलेस्ट्रॉल: दिल का असली दोस्त, जानिए क्यों जरूरी है इसका सही स्तर बनाए रखना

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जोड़ा तालाब में मिली जवान लड़के की बॉडी, ह’त्या की आशंका

    September 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025
    झारखंड

    सांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स

    September 29, 2025
    Latest Posts

    जोड़ा तालाब में मिली जवान लड़के की बॉडी, ह’त्या की आशंका

    September 29, 2025

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025

    सांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स

    September 29, 2025

    बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…

    September 29, 2025

    बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.