Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 4:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने कर ली आ’त्मह’त्या, पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने कर ली आ’त्मह’त्या, पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दारोगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक रिटायर्ड दारोगा के 30 वर्षीय बेटे सुशांत पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार को उस समय हुई जब सुशांत अपने बेटे के साथ घर आया था। उसकी मां कुछ देर के लिए बाहर गई थीं और पिता दरवाजे पर सफाई कर रहे थे। इसी बीच सुशांत अचानक अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। जब मां घर लौटीं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत उसे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप

    सुशांत ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी जया देवी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि उसकी मौत के बाद जमीन-जायदाद में पत्नी को हिस्सा न दिया जाए, बल्कि बच्चों को दिया जाए। सुशांत ने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा, “पापा हमें माफ कर दीजिएगा। अब मैं जिंदगी नहीं जी सकता।”

    पहले भी हुआ था विवाद

    जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका जिक्र सुशांत ने अपनी डायरी में किया था। पत्नी ने तब गलती न करने का वादा भी लिखा था। कुछ समय पहले जब सुशांत ने पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया था, तो वह घर से भाग गई थी और छत से कूदने की कोशिश भी की थी।

    मानसिक तनाव में था सुशांत

    सुशांत मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। घटना से दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव सिंगरा आया था। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।

    दारोगा

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल जी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

    Also Read : बड़कागांव थाना का घेराव, गुस्साए लोगों ने सड़क भी किया जाम, दो दिन पहले NTPC अधिकारियों से हुई थी झड़प

    accuses wife of having illicit relationship Retired inspector's son commits suicide
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
    Next Article विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : बंटवारे के दौरान जान गंवाने वालों को PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025

    झारखंड कैबिनेट : राज्यभर में STEM लैब, चार सितारा होटल, नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.