Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित, भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी
    देश

    केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित, भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केदारनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर तीन दिनों (12, 13 और 14 अगस्त) के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है और तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

    DM प्रतीक जैन ने सभी सरकारी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलाशयों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है, क्योंकि नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें मौसम की चेतावनी को देखते हुए यात्रा टालने का अनुरोध किया गया है।

    प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरे वाले क्षेत्रों में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत उसे खोला जा सके। आपदा प्रबंधन टीमें और पुलिस, लोक निर्माण विभाग सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि वार्निंग सिस्टम का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है।

    DM ने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर केदारनाथ यात्रा को फिर से शुरू करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का मुख्य ध्यान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    Also Read : मृणाल ठाकुर ने धनुष संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा…

    Kedarnath Yatra suspended for three days red alert issued due to heavy rains केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोवाजंजीर में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए चंपई सोरेन
    Next Article जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    देश

    रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का IPO आज से खुला, 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    August 12, 2025
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुनवाई, विपक्ष ने उठाए सवाल

    August 12, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी, DC ने किया निरीक्षण

    August 12, 2025

    छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा

    August 12, 2025

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025

    कोडरमा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौ’त

    August 12, 2025

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.