Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 3:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर”, विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    “डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर”, विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिप्टी सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पार्टियों का दावा है कि विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं और उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण के लिए दो स्थानों से फॉर्म भरा है। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने सवाल किया कि विजय सिन्हा ने बांकीपुर और लखीसराय से एसआईआर फॉर्म क्यों भरा? उन्होंने यह भी बताया कि दोनों वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम की उम्र अलग-अलग है। लखीसराय की वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 57 साल और बांकीपुर में 60 साल बताई गई है।

    लाउड माउथ भाजपाई विजय कुमार सिन्हा का फर्जीवाड़ा आया सामने!
    चुनाव आयोग को काटो तो खून नहीं!
    ना उगला जाए ना निगला जाए!
    अब चुनाव आयोग में रत्ती भर भी शर्म, निष्पक्षता और हिम्मत हो तो अब करे कार्रवाई!
    पूरा देश देख रहा है!@yadavtejashwi#TejashwiYadav pic.twitter.com/a1fYbTFtsS

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 10, 2025

    तेजस्वी ने कहा कि एक EPIC कार्ड नंबर IAF 39393370 है, जिसका सीरियल नंबर 274 है, जबकि दूसरे EPIC कार्ड का नंबर AFS0853341 है और इसका सीरियल नंबर 767 है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच करने की मांग की और कहा कि अगर विजय सिन्हा गलत पाए गए, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। तेजस्वी ने यह भी पूछा कि क्या चुनाव आयोग इन दो EPIC नंबरों पर विजय सिन्हा से जवाब मांगेगा? क्या पटना और लखीसराय जिला प्रशासन उनसे स्पष्टीकरण मांगेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का रवैया पक्षपाती है और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साबित होगा कि चुनाव आयोग केवल एक गोदी आयोग बनकर रह गया है। तेजस्वी ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी है और यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के प्रारूप में बदलाव किया है, जिससे फाइलें भारी हो गई हैं और उन्हें सर्च करना मुश्किल हो गया है।

    Also Read : CBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा

    "Deputy CM has two EPIC numbers" "डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर" Tejashwi made a big allegation on Vijay Sinha विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा
    Next Article मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.