Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने भी दिया इस्तीफा
    Uncategorized

    जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने भी दिया इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    टोक्यो| स्वास्थ्य कारणों से अपना पद छोड़ने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने भी बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकाॅर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया।

    आबे ने प्रधानमंत्री कार्यालय में इस अवसर पर कहा, “सत्ता में रहते हुए मैंने प्रत्येक दिन पूरी कोशिश की है कि देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जाये और जापान के हितों के संरक्षण के लिए हर संभव कूटनीतिक कदम उठाए जायें।”

    गौरतलब है कि जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नये नेता योशीहिदे सुगा जापान के नये प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हैं। सुगा के समक्ष देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती होगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान की अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब है और वह ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है।

    उल्लेखनीय है कि आबे ने 28 अगस्त को स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वर्ष 2007 में भी उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2012 के चुनाव में आबे भारी बहुमत के साथ पुन: सत्ता में लौटे थे।

    आबे काफी समय से आंतों की बीमारी ‘अल्सरेटिव कोलाइटिस’ से पीड़ित हैं। यह बड़ी आंत की एक गंभीर बीमारी है, जिससे आबे किशोरावस्था से ही जूझ रहे हैं। इस बीमारी में बड़ी आंत की अंदरूनी परत में सूजन और जलन हो जाती है जिससे कई छोटे-छोटे छाले बनने लगते हैं। उन छालों और सूजन के कारण पेट-संबंधी परेशानियां होने लगती हैं जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं। इससे आंतों और मलाशय का कैंसर होने की आशंका भी होती है।

    आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में समाप्त होने वाला था। आबे के नाम सबसे लंबे समय तक जापान का प्रधानमंत्री रहने का भी रिकार्ड है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आदिम जनजाति के हर परिवार का राशनकार्ड बनेगा
    Next Article अलकतरा घोटाला में आरोपी पूर्व मंत्री इलियास हुसैन को हाई कोर्ट से मिली 2 माह की पेरोल

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.