Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम
    झारखंड

    तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। केंदुआडीह थाना क्षेत्र में श्रीराम टी एंड स्वीट्स दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक 55 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर जगदीश सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 से 6:45 बजे के बीच जगदीश सिंह रोजाना की तरह टहलने निकले थे और डिवाइडर के पास से सड़क पार कर रहे थे। तभी धनबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका सिर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।

    घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी सोनी देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इस दर्दनाक हादसे के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और धनबाद-केंदुआ मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाइवा चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा और हाइवा संचालन पर रोक लगाने की मांग की। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    स्थिति को काबू में करने के लिए केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, सब इंस्पेक्टर धीरज मिश्रा और पुटकी के अंचलाधिकारी विकास आनंद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान कई वाहन वैकल्पिक रास्तों से गुजरने लगे।

    Also Read : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद

     

    एक्सीडेंट न्यूज केंदुआडीह थाना जगदीश सिंह झारखंड न्यूज टहलने निकले मजदूर ट्रैफिक हादसा तेज रफ्तार वाहन दिहाड़ी मजदूर धनबाद धनबाद समाचार परिवार में शोक बोकारो श्रीराम टी एंड स्वीट्स सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सुबह का एक्सीडेंट स्थानीय हादसा हाइवा एक्सीडेंट हाईवे दुर्घटना हिट एंड रन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद
    Next Article राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.