New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी सोमवार को अपनी प्रेस वार्ता रद्द कर दी। शिबू सोरेन के निधन ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ा दी है।
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ।
आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन… pic.twitter.com/sFiQrFHF2e
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन एवं समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शिबू सोरेन जी आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहेगा।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक श्री शिबू सोरेन जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी, श्रीमती @JMMKalpanaSoren जी एवं समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2025
Also Read : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रघुबर दास और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
Also Read : भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत