Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रज्वल रेवन्ना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live : कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाले चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में अदालत ने पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए उन्हें दो मामलों में उम्रकैद और 11 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई, जो पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। यह मामला पहली बार तब प्रकाश में आया था जबकि एक पीड़िता ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप, यौन उत्पीड़न, धमकी और साइबर अपराध जैसे संगीन आरोप लगाए। सबसे अहम सबूत बना पीड़िता की साड़ी, जिसे उसने वारदात के बाद सुरक्षित रख लिया था। फोरेंसिक जांच में साड़ी पर स्पर्म के निशान मिले, जिससे अदालत को पुख्ता प्रमाण मिला। साथ ही पीड़िता ने घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग भी अदालत को सौंपी, जिसमें प्रज्वल का चेहरा साफ दिख रहा था। वीडियो कॉल पर जबरन अश्लीलता पीड़िता के अनुसार, 2020–2021 के दौरान रेवन्ना उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर, उसने धमकी दी कि वो उसके पिता की नौकरी छीन लेगा और मां-बेटी दोनों का जीवन बर्बाद कर देगा। वह पीड़िता की मां के फोन पर कॉल कर बेटी को वीडियो कॉल उठाने के लिए मजबूर करता था।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़िता की मां ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी बेंगलुरु के बसवनगुड़ी स्थित आवास में रेप किया गया। इसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रेवन्ना परिवार का यौन शोषण का इतिहास रहा है, और उसके पिता एचडी रेवन्ना भी इसमें शामिल रहे हैं। नौकरानियों का भी शोषण पीड़िता के अनुसार, रेवन्ना परिवार में छह महिलाएं घरेलू काम करती थीं, जिनमें से तीन अन्य नौकरानियों ने भी आगे आकर बयान दिए कि उनके साथ भी अश्लील हरकतें की गईं। पीड़िता ने कहा, कि उसने हमें गुलामों की तरह रखा। हमें धमकाया और मजबूर किया कि हम चुप रहें। परिवार को जमीन बेचनी पड़ी, पिता की नौकरी गई, मां को घर से दूर रहना पड़ा। जब केस दर्ज हुआ तो उन्हें धमकाया गया और केस वापस लेने के लिए लालच भी दिया गया।

    Also Read : 71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    Former MP and JDS leader Prajwal Revanna sentenced to life imprisonment पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.