Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे
    स्वास्थ्य

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हाल ही में एक प्रमुख कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने अमेरिका में अपने पेय पदार्थों में गन्ने से बनी चीनी यानी केन शुगर का उपयोग दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह पर उठाया गया है। इस खबर के बाद से लोगों के बीच केन शुगर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आखिर क्या है केन शुगर, यह सामान्य चीनी से कैसे अलग है और क्या इसे घर में इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए जानते हैं विस्तार से।

    केन शुगर क्या है?

    केन शुगर गन्ने के रस से बनाई जाने वाली एक प्रकार की सुक्रोज है। गन्ने का रस निकालकर उसे गर्म किया जाता है और फिर क्रिस्टल (दानेदार) रूप में सुखाया जाता है। यह सामान्य सफेद चीनी जैसी ही होती है, लेकिन इसमें हल्का पीला या भूरा रंग होता है। इसका कारण यह है कि इसे ज्यादा रिफाइन नहीं किया जाता, जिसके चलते इसे प्राकृतिक माना जाता है।

    केन शुगर के फायदे

    1. तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है : गन्ने में प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं और तुरंत ऊर्जा देते हैं। यह लो-ब्लड शुगर की स्थिति में विशेष रूप से फायदेमंद है।
    2. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर : गन्ने के रस में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
    3. लिवर के लिए फायदेमंद : गन्ने का रस पीलिया जैसी बीमारियों में राहत देता है और लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
    4. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी : इसमें मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स (AHA) त्वचा को कोमल बनाते हैं, मुंहासों को कम करते हैं और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।

    केन शुगर का उपयोग कैसे करें?

    • बेकिंग में : केक, कुकीज, और ब्रेड बनाने में केन शुगर का उपयोग किया जा सकता है।
    • पेय पदार्थों में : चाय, कॉफी, मॉकटेल, या कॉकटेल में इसे मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
    • मिठाइयों में : डायबिटीज के मरीज भी खीर, हलवा, या अन्य मिठाइयों में इसका सीमित उपयोग कर सकते हैं।
    • सिरप के रूप में : पैनकेक के लिए घर पर केन शुगर से सिरप तैयार किया जा सकता है।
    • सॉस में : सॉस में इसका उपयोग करने से स्वाद में गहराई आती है।

    केन शुगर और सफेद चीनी में अंतर

    • केन शुगर : यह केवल गन्ने के रस से बनती है और इसमें गन्ने की प्राकृतिक मिठास बरकरार रहती है। इसे कम रिफाइन किया जाता है, जिससे इसका रंग हल्का पीला या भूरा होता है।
    • सफेद चीनी : यह गन्ने या चुकंदर से बनाई जाती है और पूरी तरह रिफाइन होने के कारण इसका रंग सफेद होता है। इसमें प्राकृतिक फ्लेवर कम होता है।

    स्वाद में क्या है खास?

    केन शुगर और सफेद चीनी का स्वाद लगभग एक जैसा होता है, लेकिन केन शुगर के दाने थोड़े बड़े होते हैं और इसमें हल्का तीखापन या प्राकृतिक फ्लेवर होता है, जो इसे खास बनाता है।

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

    पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि केन शुगर को सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है, खासकर तब जब इसे प्राकृतिक रूप में लिया जाए। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    Also Read : बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    American cold drink company started using cane sugar again... Know what it is and its benefits अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल... जानिए क्या है ये और इसके फायदे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
    Next Article भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.