Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 12:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…
    जमशेदपुर

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: कदमा शास्त्रीनगर निवासी टेम्पो चालक आशीष कुमार झा ने पार्किंग ठेकेदार राजीव राम और उसके साथियों पर जानलेवा हमले और रंगदारी वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में आशीष ने सोमवार को सिटी एसपी से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    आशीष के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से कुछ दूर सड़क किनारे यात्रियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पार्किंग ठेकेदार राजीव राम अपनी स्कॉर्पियो (संख्या जेएच 05 9696) में तीन हथियारबंद गुंडों के साथ वहां पहुंचा। राजीव ने उससे पार्किंग टिकट दिखाने को कहा। जब आशीष ने बताया कि वह सरकारी सड़क पर खड़ा है, तो राजीव ने आठ घंटे के लिए 800 रुपये की रंगदारी मांग ली।

    विरोध करने पर, आरोप है कि राजीव राम ने गाली-गलौज करते हुए अपने गुंडों को आदेश दिया, “इसे जमीन में गाड़ दो।” इसके बाद, वह आशीष को स्टीयरिंग से खींचकर सड़क पर पटक दिया और लाठी-डंडों और बंदूक के कुंदे से बेरहमी से पीटने लगे। हमलावरों में मुन्ना और रंजन सिंह नामक गुंडों का भी नाम सामने आया है।

    पीड़ित के अनुसार, वह गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। जाते समय राजीव राम के ड्राइवर ने आशीष के टेम्पो के डैशबोर्ड से तीन हजार रुपये लूट लिए और वाहन में तोड़फोड़ की। घायल आशीष ने बाद में अस्पताल में इलाज कराया।

    आशीष ने कहा कि यह घटना खुलेआम गुंडागर्दी और रंगदारी वसूली का उदाहरण है। उसने सिटी एसपी से दोषियों की गिरफ्तारी और पार्किंग ठेके में हो रही अवैध वसूली की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि जब से पार्किंग का ठेका बदला है, यहां पार्किंग शुल्क कम और रंगदारी ज्यादा वसूली जा रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी
    Next Article मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    Related Posts

    झारखंड

    बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर रांची के 46 CWPO को जरूरी टिप्स दे गए SSP चंदन सिन्हा

    July 29, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आ’ग, दो दुकानों का सारा सामान जलकर राख

    July 29, 2025
    झारखंड

    देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख, X पर लिखा…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई अहम फैसले लिए गए

    July 29, 2025

    बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर रांची के 46 CWPO को जरूरी टिप्स दे गए SSP चंदन सिन्हा

    July 29, 2025

    हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आ’ग, दो दुकानों का सारा सामान जलकर राख

    July 29, 2025

    देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख, X पर लिखा…

    July 29, 2025

    CID की टीम ने बिहार में की रेड, सहारा का जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.