Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासाः राजभवन घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस बल ने रोका, वापस लौटने का किया आग्रह
    झारखंड

    चाईबासाः राजभवन घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस बल ने रोका, वापस लौटने का किया आग्रह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चाईबासा। अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने रांची राजभवन जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस बल ने चाईबासा चक्रधरपुर सड़क मार्ग स्थित खूंटपानी में रोक दिया। जिला पुलिस बल ने अपने ही सहायक पुलिस कर्मियों को रोकने और उन्हें मनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और घंटों वापस लौटने का आग्रह करते रहे।

    पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों को रोकापूरे राज्य में पुलिस विभाग में अनुबंध के आधार पर कार्य करने वाले हजारों सहायक पुलिसकर्मी अपनी सेवा नियमित और कई मांगों को लेकर आंदोलित हो गए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम सिंहभूम जिले से भी लगभग 200 की संख्या सहायक पुलिसकर्मी रांची स्थित राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे।इसकी सूचना पाकर जिला पुलिस की टीम चाईबासा चक्रधरपुर सड़क मार्ग स्थित खूंटपानी पहुंची और आंदोलित सहायक पुलिस कर्मियों को रांची जाने से रोक दिया। सहायक पुलिसकर्मी अपने हाथों में तख्ती लेकर अपनी मांगों के लिए रांची निकले थे। सेवा नियमित करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों की मानें तो वह लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे हैं। लेकिन वर्तमान की सरकार इनकी सेवा नियमित करने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। पुलिस कर्मियों का साफ कहना है कि सरकार सकारात्मक या नकारात्मक जवाब दें। उसके बाद ही वह वापस लौटेंगे जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती है तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। सरकार के द्वारा लिखित आश्वासन मिलने पर ही हमें न्याय मिलेगा। फिलहाल हम लोग विभाग में कार्यरत हैं।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में सिविल कोर्ट का फैसला, 5 लोग दोषी करार
    Next Article झारखंड के कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.