Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ओरमांझी पावर ग्रिड में डकैती की योजना बना रहे एक गिरोह को रांची पुलिस ने वक्त रहते गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी, हथियार और अन्य सामान के साथ धर दबोचा। DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा को 26 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो से पावर ग्रिड की रेकी कर रहे हैं और वहां कॉपर वायर की डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही रुरल एशपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली DSP अनुज उरांव की देखरेख में SIT का गठन किया गया। गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के चेतनबाड़ी गांव के पास भारतमाला प्रोजेक्ट रोड पर छापा मारा। मौके से जयप्रकाश पासवान, दिनेश चौधरी और भोला चौधरी नामक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो, चार मोबाइल फोन, तार काटने का कटर, प्लास और खाने-पीने का सामान बरामद किया है। पूछताछ में इन अपराधियों ने रांची के अलावा अन्य जिलों में भी डकैती की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अन्य सहयोगियों और इनके आपराधिक नेटवर्क की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बता गये DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/s2.mp4

    Also Read : पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    They were planning a robbery while sitting in a Scorpio three got caught by the police डकैती तीन चढ़े पुलिस के हत्थे स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा
    Next Article पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.