Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : रिया की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को
    देश

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : रिया की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रापिक सब्सटन्स (एनडीपीसी) की विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग (नशीली दवा) मामले में रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर फैसला शुक्रवार तक के लिए टाल दिया।
    विशेष न्यायाधीश जी एन गौरव ने रिया की ओर से पेश 16 पृष्ठों वाले इकबालिया बयान का अध्ययन किया। अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) द्वारा रिया के साथ अब तक की पूछताछ से संबंधित दस्तावेजों का भी अध्ययन किया।
    इससे पहले एनसीबी ने आठ सितम्बर को गिरफ्तार किया था और इसी दिन मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिया ने अदालत के इस आदेश काे चुनौती दी है। वह अभी भायखला महिला जेल में बंद है।
    सुनवाई के दौरान रिया के वकील समीश मानशिंदे ने अदालत से अपनी अपील में कहा कि उनके मुवक्किल को पिछले महीने से हत्या की धमकियां मिल रही है और जेल में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि रिया की गिरफ्तारी के समय उनके पास को कोई ड्रग्स अथवा इससे संबंधित वस्तु नहीं पायी गयी है।
    सरकारी वकील अतुल सरपंडे ने याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि रिया की जमानत पर रिहाई से जांच में बाधा आ सकती है क्योंकि अभी कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाना शेष है।

    Latest news Online news Riya sushant singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गांव के सशक्त हाेने से मजबूत होगा देश : माेदी
    Next Article केंद्र से विश्वविद्यालयों में अस्थायी प्रवेश की करें अपील: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.