Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jul, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पैसे को लेकर बार-बार धमकी देने से आहत अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस
    जामताड़ा

    पैसे को लेकर बार-बार धमकी देने से आहत अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : घर में बुलाकर बार बार जेल भेजने की धमकी दिये जाने से आहत अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुंडहित पुलिस को मामले की सूचना दिये जाने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। शव को पेड़ से उतारकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

    वहीं लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दिया गया।
    मिली जानकारी के अनुसार कुंडहित डोम टोला निवासी 52 वर्षीय बबलू बाध्यकर ने घर के बाहर बरगद के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक की पत्नी चंपा बाद्यकर ने कुंडहित थाना में आवेदन देकर बताया कि सत्यम फ्यूल्स सेंटर धेनुकडीह (कुंडहित) के पेट्रोल पंप मालिक रवीन्द्र मंडल द्वारा उनके पति को घर में बुलाकर तथा मेरे घर में आकर बार-बार धमकी दिया जाता था। तेरा बेटा माखन बाद्यकर मेरा कुछ पैसा लेकर भाग गया है। उसे घर बुलाओ नहीं तो तेरा पूरा परिवार को जेल में सड़ा दूंगा।

    इसी बात से आहत होकर मेरे पति दो-तीन दिनों तक गुमसुम सा रहने लगे थे। बुधवार के सुबह करीब 5:00 बजे घर के बाहर बरगद की पेड़ में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मेरे पति को आत्महत्या करने के लिए पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र मंडल ने उसे मजबूर कर दिया। इसी कारण उसने किसी को बिना कुछ बोले सुबह उठकर घर के बाहर बरगद की पेड़ में आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र मंडल से संपर्क करने पर बताया मैंने किसी को प्रताड़ित नहीं किया ओर न ही पैसे लेन देन की कोई बात हुई।

    मुझे फंसाया जा रहा है। वही मामले के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पत्नी के आवेदन के आधार पर पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र मंडल पर उनके पति की आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईवा चोरी कांड का खुलासा, टंडवा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 24 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में इंडी गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री इरफान अंसारी

    July 25, 2025
    झारखंड

    CPA का 68वां सम्मेलन होगा अक्टूबर में, जल्द तय होंगे डेलीगेट्स के नाम

    July 25, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में बाईपास परियोजना की समीक्षा बैठक, DC ने मुआवजा भुगतान में तेजी का दिया निर्देश

    July 25, 2025
    Latest Posts

    तेज रफ्तार SUV ने ली 4 जानें, कई घायल, ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस

    July 25, 2025

    आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है मुफ्त इलाज…आईये जानते हैं

    July 25, 2025

    सैयारा की धमाकेदार कमाई पर अनुपम खेर की प्रतिक्रिया…

    July 25, 2025

    बिहार में इंडी गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री इरफान अंसारी

    July 25, 2025

    CPA का 68वां सम्मेलन होगा अक्टूबर में, जल्द तय होंगे डेलीगेट्स के नाम

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.