Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Raymond शोरूम में लगी भीषण आ’ग, अफरातफरी का माहौल
    ट्रेंडिंग

    Raymond शोरूम में लगी भीषण आ’ग, अफरातफरी का माहौल

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Raymond
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सिवान शहर के प्रमुख इलाकों में से एक, नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक पर स्थित नीलगगन रेमंड (Raymond) शोरूम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शीशा तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। शोरूम में ज्यादातर कपड़े का सामान होने के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा था, लेकिन दमकलकर्मियों की फौरी कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।

    AC ब्लास्ट से शुरू हुई आग

    स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के अनुसार शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगे एक एयर कंडीशनर (AC) की किट में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद धुंआ उठने लगा और आग तेजी से पूरे फ्लोर पर फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण AC में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी तकनीकी जांच जारी है।

    शीशा तोड़कर दमकल टीम ने किया रेस्क्यू

    शोरूम के मालिक को घटना की सूचना तब मिली जब वे दुकान खोलने के लिए रास्ते में थे। उन्होंने तुरंत चाबी लेकर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण फायर ब्रिगेड ने हथौड़े से शोरूम का बाहरी शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान चार से पांच दमकल कर्मियों के हाथ शीशा तोड़ने के कारण जख्मी हो गए, लेकिन सौभाग्यवश कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

    नुकसान का आकलन बाकी

    शोरूम में मौजूद महंगे रेडीमेड कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। हालांकि, अभी तक नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है। आग से ज्यादा नुकसान धुंए के कारण हुआ, जिसे नियंत्रित करने और वेंटिलेशन देने में दमकल टीम को कई घंटों तक मेहनत करनी पड़ी।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की जमकर सराहना की, जिसके कारण आग को और फैलने से रोका जा सका। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हैं और शोरूम मालिक द्वारा नुकसान की विस्तृत जानकारी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

    Also Read : हथियार के फर्जी लाइसेंस पर कर रहे थे ड्यूटी, कई बंदूकें और गोलियां जब्त

    chaos ensues Massive fire breaks out in Raymond showroom Raymond शोरूम में लगी भीषण आग अफरातफरी का माहौल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदलित-गरीबों को वोटर लिस्ट से बाहर कर रहा है चुनाव आयोग : कैलाश यादव
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल में कड़िया मुंडा से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, CO, SDO और OSD जख्मी

    October 29, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

    October 29, 2025
    बिहार

    प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

    October 29, 2025
    Latest Posts

    सर्दियों में सरसों का तेल: फायदे के साथ ध्यान रखें सावधानियां

    October 29, 2025

    एक नवंबर को होगा देवउठनी एकादशी, जानें व्रत और पूजा विधि

    October 29, 2025

    जामताड़ा में DTO प्रवीण चौधरी के निधन पर शोक सभा आयोजित, दो मिनट का मौन रखा गया

    October 29, 2025

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.